जरूरत से अधिक और कम नींद सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। ऐसे में आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
इस लेख में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और सुकून साइकोथैरेपी सेंटर की फाउंडर दीपाली बेदी से जानते हैं, स्वस्थ रहने के लिए कितने घंटे सोना चाहिए?
स्वस्थ रहने के लिए कितने घंटे सोना चाहिए?
स्वस्थ रहने के लिए वयस्कों और युवाओं को 7 से 8 घंटे, टॉडलर्स को 11 से 14 घंटे, 3 से 5 साल के बच्चे को 10 से 13 घंटे, 6 से 12 साल के बच्चे को 9 से 12 घंटे और टीनेजर्स को 8 से 10 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए।
कम सोने के नुकसान
कम सोने से आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिनमें थायरॉइड, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की दिक्कत, मोटापा, तनाव, स्किन प्रॉब्लम आदि शामिल है।
ज्यादा सोने के नुकसान
ज्यादा सोना भी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह मोटापा, हार्ट की दिक्कत, हेडेक, बॉडी पेन आदि का कारण बन सकता है।
हल्का भोजन लें
आपको रात में सोने से पहले हल्का भोजन करना चाहिए। इसके अलावा खाना खाने से सोने के बीच में 2 घंटे का अंतराल जरूर रखें।
मेडिटेशन करें
रोजाना रात में सोने से पहले आपको 10 मिनट मेडिटेशन करना चाहिए। इससे आपका मन और दिमाग शांत होता है। जिससे आपको नींद भी अच्छी आती है।
लेख में आपने जाना स्वस्थ रहने के लिए कितने घंटे सोना चाहिए? सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com