आंखों में होली का रंग चला जाए? यहां जानें क्या करें

By Himadri Singh Hada
13 Mar 2025, 20:00 IST

होली खेलते वक्त अक्सर रंग आंखों में चला जाता है। लेकिन, इसके तुरंत बाद आंखों को रगड़ने से बचना चाहिए। इससे आंखों में इन्फेक्शन या सूजन हो सकती है।

एक्सपर्ट की राय

आरवीएमयू एकेडमी की फाउंडर रिया वशिष्ट बताती हैं कि होली का रंग आंखों में चला जाए, तो आंखों को रगड़ना नहीं चाहिए। ऐसा करने से रंग और फैल सकता है, जिससे आंखों में जलन हो सकती है।

पानी से आंखें धोएं

अगर होली का रंग आंखों में चला जाए, तो सबसे पहले साफ पानी से आंखों को धो लें। यह रंग को बाहर निकालने और जलन को कम करने में मदद करता है।

आंखों को धोने से पहले हाथ धोएं

आंखों को धोने से पहले अपने हाथ अच्छे से धोना जरूरी है। गंदे हाथों से आंखों में पानी डालने से स्थिति और बिगड़ सकती है।

गुलाब जल का इस्तेमाल करें

होली खेलने के बाद अगर आंखों में जलन हो, तो गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें। यह आंखों को ठंडक पहुंचाता है और जलन को कम करता है।

चश्मे का इस्तेमाल करें

होली खेलते समय जितना हो सके आंखों को रंगों से बचाने की कोशिश करें। आंखों को बचाने के लिए सुरक्षा चश्मे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

खीरे का इस्तेमाल

रंगों के कारण आंखों में जलन होती है, तो खीरे का रस निकालकर आंखों पर रखें। यह आंखों को शांति और ठंडक पहुंचाता है।

डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें

अगर रंग आंखों में चला जाए और पानी से धोने के बाद भी आराम न मिले, तो आई ड्रॉप का उपयोग करें। यह जलन और सूजन को कम करता है।

नेचुरल कलर का उपयोग करें

होली के रंगों से बचने के लिए आप प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। कैमिकल रंगों से आंखों में नुकसान हो सकता है, जिससे लंबी समस्या हो सकती है।

होली के रंगों में केमिकल्स हो सकते हैं, जो आंखों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए, अगर जलन ज्यादा हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com