इस चीज को खाया तो बढ़ती उम्र का चेहरे पर नहीं दिखेगा असर

By Aditya Bharat
27 Dec 2024, 07:00 IST

गाेंद कतीरा एक प्राकृतिक पदार्थ है, जिसकी तासीर ठंडी हाेती है। यह सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी हाेता है। लोग इसका सेवन गर्मियों और मानसून में करते हैं। आइए डायटीशियन सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इसके अन्य लाभ।

गाेंद कतीरा और गाेंद में अंतर

गाेंद और गाेंद कतीरा बिल्कुल अलग होते हैं। गाेंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, जबकि गाेंद की तासीर गर्म। गाेंद कतीरा त्वचा के लिए फायदेमंद है, जबकि गाेंद से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

गाेंद कतीरा के फायदे

गाेंद कतीरा त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे, झाइयां और फाइन लाइंस को दूर करता है। इसका सेवन करने से त्वचा निखरी और दाग-धब्बों से मुक्त नजर आती है जिसकी मदद से आपकी स्किन जवां दिखने लगती है।

कैसे करें सेवन?

गाेंद कतीरा को रातभर पानी या दूध में भिगो दें। सुबह इसे मिश्री के साथ मिलाकर खाएं। दूध के साथ सेवन करने से इसके लाभ और बढ़ जाते हैं।

डल स्किन के लिए लाभकारी

गाेंद कतीरा रूखी और डल स्किन में नमी और चमक लाने में मदद करता है। इसे नियमित रूप से खाने से त्वचा में गजब का निखार आता है।

मुंहासों और दाग-धब्बों का हल

गाेंद कतीरा का नियमित रूप से सेवन मुंहासों और उनके दाग-धब्बों को कम करता है। इससे त्वचा साफ और ग्लोइंग बनती है।

झुर्रियों और झाइयों को कहें अलविदा

गाेंद कतीरा एंटी-एजिंग के लिए भी बेहद असरदार है। यह झाइयों और फाइन लाइंस को कम करता है और त्वचा को जवां बनाए रखता है।

त्वचा को भीतर से बनाए स्वस्थ

गाेंद कतीरा शरीर का खून शुद्ध करता है, जिससे त्वचा की सभी समस्याएं धीरे-धीरे ठीक हाेने लगती हैं। यह त्वचा को अंदर से पोषण देता है।

अगर आप बेदाग और चमकती त्वचा चाहते हैं, तो गाेंद कतीरा का सेवन अपनी दिनचर्या में शामिल करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com