गर्मियों में ठंडा पानी पीना सभी को पसंद होता है। लेकिन, मटके और फ्रिज के पानी में कौन ज्यादा फायदेमंद है, यह जानना जरूरी है।
मटके का पानी
मटके का पानी प्राकृतिक तरीके से ठंडा होता है और शरीर को बिना नुकसान पहुंचाए ताजगी और ठंडक प्रदान करता है।
शुद्ध और सेहत के लिए फायदेमंद
घड़े में रखा पानी उसके विषाक्त पदार्थों को सोख लेता है, जिससे यह शुद्ध और सेहत के लिए लाभदायक हो जाता है।
पाचन में सुधार
मटके का पानी शरीर के पीएच लेवल को संतुलित रखता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है।
प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए मटके का पानी फायदेमंद होता है। यह जरूरी मिनरल की आपूर्ति करता है और शरीर को ठंडक देता है।
फ्रिज के पानी के नुकसान
फ्रिज के ठंडे पानी के ज्यादा सेवन से शरीर में वात दोष बढ़ता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं और एसिडिटी हो सकती हैं।
कब्ज की समस्या
ज्यादा ठंडा पानी आंतों को संकुचित कर देता है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है और पाचन तंत्र प्रभावित होता है।
प्राकृतिक रूप से ठंडा पानी
फ्रिज के पानी की तुलना में मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
शरीर रहेगा हाइड्रेटेड
गर्मियों में लू से बचने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए मटके का पानी पीना बेहतर विकल्प होता है।
सेहत के नजरिए से मटके का पानी पीना ज्यादा फायदेमंद है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com