पेट संबंधी किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या की पहचान एंडोस्कोपी की मदद से करी जाती है, जिसमें मुंह से लेकर एनस तक परेशानियों का पता चल जाता है। आइए जानते हैं एंडोस्कोपी करवाने के साइड इफेक्ट्स के बारे में -
हार्ट पम्पिंग में समस्या
ऊपरी एंडोस्कोपी करवाने के कारण अनियमित धडकनों की समस्या हो सकती है, जो हृदय संबंधी कुछ समस्याओं का कारण भी बन सकती है। हार्ट पम्पिंग में अनियमितता कई समस्याओं का कारण बन सकती है।
लो ब्लड प्रेशर की समस्या
एंडोस्कोपी करवाने के कारण ब्लड फ्लो और हार्ट पम्पिंग प्रभावित होते हैं, जो शरीर में लो ब्लड प्रेशर की समस्या का कारण बन सकते हैं।
खाना निगलने में कठिनाई
ऊपरी एंडोस्कोपी करवाने के कारण गले में सूजन और दर्द की समस्या होने लगती है, जिस वजह से आपको खाना निगलने में समस्या हो सकती है।
सांस लेने में समस्या
एंडोस्कोपी होने के बाद सांस लेने की नली में सूजन की समस्या होने लगती है, जिस वजह से आपको 48 घंटे सांस लेने में समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।
फेफड़ों की समस्या
कई मामलों में एंडोस्कोपी करवाने के बाद भोजन करते हुए खाने के कुछ कण फेफड़ों में चले जाते हैं, जो इंफेक्शन का कारण बनते हैं।
मल त्याग करते हुए परेशानी
निचली एंडोस्कोपी करवाने के बाद गुदाद्वार में सूजन और जलन की समस्या हो सकती है, जिस कारण मल त्याग करते हुए आपको परेशानी होती है।
एंडोस्कोपी करवाने के बाद ये कुछ समस्याएं आपको प्रभावित कर सकती हैं। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com