आंखों में सुबह का थूक लगाने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
10 Jan 2025, 20:00 IST

सोशल मीडिया पर आई फ्लू के इलाज के लिए सलाइवा लगाने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन, यह पूरी तरह से गलत है। इससे आंखों में इंफेक्शन और बढ़ सकता है।

आई फ्लू

आई फ्लू एक ऐसा इंफेक्शन है, जिसमें आंखों में जलन, खुजली और सूजन होती है। ऐसे में, सलाइवा का इस्तेमाल करना सही नहीं है।

इंफेक्शन का खतरा

रिपोर्ट्स की मानें तो आंखों में लार लगाने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। लार में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो और भी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

ध्यान रखें

जब आंखों में इंफेक्शन की समस्या होती है, तो डॉक्टर हमेशा हमें आंखों को हाथ से छूने से बचने और हाथों को बार-बार धोने की सलाह देते हैं।

बचाव के उपाय

आई फ्लू से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना सबसे अच्छा है। बिना डॉक्टर की सलाह के घरेलू उपायों का असर उल्टा हो सकता है।

गुलाब जल

आंखों के इंफेक्शन को ठीक करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करना एक सुरक्षित उपाय हो सकता है, जो आंखों को ठंडक देता है। इसके लिए पहले डॉक्टर से सलाह लें।

एक्सरसाइज और योग

आंखों को ठीक रखने के लिए कुछ एक्सरसाइज और योग करना फायदेमंद होता है। इससे कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

हेल्दी डाइट

आंखों की सेहत बेहतर करने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन फायदेमंद होता है। कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स से भरपूर चीजें खाने से आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।

डॉक्टर से सलाह लें

आई फ्लू के इलाज के लिए घरेलू उपायों से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अनजाने उपायों की मदद से आंखों की स्थिति और बिगड़ सकती है।

आंखें बेहद संवेदनशील होती हैं। ऐसे में, इन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com