Vitamin-B12 की कमी से शरीर को घेर सकते हैं ये रोग

By Priyanka Sharma
27 Jan 2025, 18:30 IST

शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक विटामिन-बी12 की कमी होने पर लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानें -

मुंह में सूजन होना

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर लोगों को मुंह में सूजन आने, घाव होने, छाले होने, मुंह और जीभ में दर्द होने की समस्या हो सकती है।

खून की कमी होना

विटामिन-बी12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर लोगों को शरीर में खून की कमी होने की समस्या होती है। इसे नजरअंदाज न करें।

हाथों-पैरों में झनझनाहट होना

कई बार लोगों को हाथों-पैरों में झनझनाहट महसूस होने, सुन्नता या जलन महसूस होने की समस्या होती है। इस समस्या को नजरअंदाज न करें।

आंखों की रोशनी कमजोर होना

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर लोगों की आंखों पर बुरा असर होता है। इसके कारण आंखों की रोशनी कम होने की समस्या हो सकती है।

पाचन से जुड़ी समस्याएं

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर लोगों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, विटामिन-बी12 की कमी होने पर लोगों को कब्ज, ब्लोटिंग, गैस और डायरिया जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

शरीर में कमजोरी

विटामिन-बी12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में सहायक है। शरीर में इसकी कमी होने पर लोगों को हर समय, थकान होने और कमजोरी होने जैसी समस्याएं होती हैं।

डिप्रेशन होना

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर लोगों के नर्वस सिस्टम पर बुरा असर होने और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी के कारण लोगों को लेख में बताई गई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com