रात को देर तक जागने के नुकसान

By Anuj Tiwari
27 Mar 2023, 16:14 IST

रात को देर तक जागना या भरपूर नींद न लेने के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं देर रात तक जागने के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में -

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

रातभर जागने के कारण ब्लड फ्लो खराब होता है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। नींद की कमी से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होना स्वाभाविक है।

हृदय संबंधी समस्या

देर रात तक जागने के कारण हार्ट पम्पिंग तेज हो जाती है, जिसके कारण दिल में सूजन की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। दिल की धड़कन अनियमित होने के कारण हार्ट स्ट्रोक और हार्ट फैलियर का खतरा बढ़ जाता है।

डायबिटीज की समस्या

रात में नींद पूरी न होने के कारण ब्लड वेसल्स ग्लूकोज का निर्माण करने लगते हैं, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। नींद के कमी कारण इंसुलिन भी कम बनता है, जिस कारण डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

मोटापे की समस्या

रात में ज्यादा जागने के कारण मोटापे की समस्या हो सकती है। 7 घंटे से कम नींद लेने के कारण बॉडी मॉस इंडेक्स बढ़ने लगता है, जो मोटापे का कारण बनता है।

किडनी से जुड़ी समस्या

गुर्दे से जुड़ी समस्या होने पर रात को अधिक देर तक जागना खतरनाक है। ज्यादा देर जागना या कम नींद लेना क्रोनिक किडनी रोग को बढ़ावा देता है, जिसके कारण किडनी सही से फंक्शन नहीं कर पाता।

रात में ज्यादा देर जागने के कारण आपको इन समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com