क्या रोज अंडा खा सकते हैं?

By Aditya Bharat
15 Jan 2025, 06:00 IST

अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन और जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो शरीर को ताकत देते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। तो क्या रोजाना अंडा खा सकते हैं? आइए हेड डाइटिशियन सिमरत कथूरिया से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

रोजाना अंडे न खाएं

रोज अंडा खाने के फायदे तो हैं, लेकिन अगर आप ज्यादा अंडे खाते हैं, तो इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर भी हो सकता है।

पाचन समस्या का खतरा

रोजाना ज्यादा मात्रा में अंडे खाने से पेट दर्द, गैस, और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप ज्यादा अंडा खाते हैं, तो पाचन क्रिया पर भी असर पड़ सकता है।

अंडे से एलर्जी का खतरा

कई लोगों को अंडे से एलर्जी होती है। अगर आपको सूजन, रैशेज या पित्त जैसी समस्या हो, तो यह अंडे से एलर्जी का संकेत हो सकता है।

हाफ कुक्ड अंडा

अगर आप आधा पका अंडा खाते हैं, तो साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में पेट में उल्टी और दर्द हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल पर असर

अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप रोजाना ज्यादा मात्रा में अंडे खाते हैं, तो यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकता है।

ब्लड शुगर पर असर

अंडे का सेवन ज्यादा करने से डायबिटीज के मरीजों के ब्लड शुगर में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होती।

संतुलित डाइट है जरूरी

अंडा खाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे अपनी डाइट में सीमित मात्रा में ही शामिल करें। ज्यादा अंडे खाने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

अंडे खाएं लेकिन सीमित मात्रा में, ज्यादा अंडे खाने से बताई गई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com