नहाने के पानी में सरसों का तेल मिलाने के फायदे

By Shilpy Arya
02 Dec 2024, 17:42 IST

सरसों का तेल खाने में इस्तेमाल करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आप इसे नहाने के पानी में भी मिक्स कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन को कई फायदे मिलते हैं। लेख में जानें विस्तार से-

इंफेक्शन दूर करे

नहाने के पानी में सरसों का तेल मिक्स करके नहाने से त्वचा का संक्रमण दूर होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं।

ड्राईनेस से निजात

स्किन ड्राईनेस की दिक्कत को दूर करने के लिए नहाने के पानी में सरसों का तेल डालें। इसमें आपकी स्किन को नेचुरली मॉश्चराइज करने के गुण होते हैं।

मसल्स को आराम

नहाने के पानी में सरसों का तेल मिलाने से आपको मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है। यह मसल्स को आराम देता है।

ब्लड सर्कुलेशन

सुधारे शरीर में रक्त का संचार बेहतर ढंग से करने के लिए आप नहाने के पानी में सरसों का तेल मिलाकर नहाएं। सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है।

खुजली से आराम

शरीर की खुजली और जलन ठीक करने के लिए नहाने के पानी में सरसों का तेल डालकर नहाएं। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण दूर करते हैं।

सॉफ्टनेस लाए

नहाने के पानी में सरसों का तेल मिलाकर नहाने से आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद मिलती है। दरअसल, सरसों का तेल स्किन के लिए नेचुरल मॉइशचराइजर के तौर पर काम करता है।

नहाने के पानी में सरसों का तेल मिलाकर नहाने से ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com