सर्दियों में मुट्ठीभर गुड़ चना खाने के फायदे

By Aditya Bharat
22 Nov 2024, 15:02 IST

सर्दियों में गुड़ और चना खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह दोनों मिलकर न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से, गुड़ और चना खाने के फायदों के बारे में।

इम्यूनिटी मजबूत होती है

गुड़ और चना एंटी-ऑक्सीडेंट और जरूरी मिनरल से भरपूर होते हैं। यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं और सर्दी-ज़ुकाम से भी बचाव करते हैं।

ऊर्जा का सोर्स हैं

गुड़ और चना तुरंत एनर्जी देते हैं। गुड़ में नैचुरल शुगर और चने में मौजूद प्रोटीन ठंड में आलस्य को दूर रखते हैं। सर्दियों में रोजाना इनका सेवन किया जा सकता है।

पाचन तंत्र में सुधार करते हैं

गुड़ डाइजेस्टिव एंजाइम को एक्टिव करता है, जबकि चना फाइबर से भरपूर होता है। इससे कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं में राहत मिलती है।

आयरन और खून की क्वालिटी बढ़ाए

अगर आप रोजाना गुड़ और चना का सेवन करते हैं तो इनमें मौजूद आयरन, आपके शरार में खून की कमी नहीं होने देंगे और एनीमिया से भी बचाते हैं।

हड्डियों को मजबूती मिलती है

गुड़ और चना में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं। जिनके हड्डियों में दर्द रहता है वह इनका सेवन रोजाना कर सकते हैं।

वजन कंट्रोल करने में मददगार

गुड़ और चना भूख को लंबे समय तक दबाए रखते हैं, जिससे वजन कंट्रोल रहता है और अनहेल्दी स्नैक्स की जरूरत कम होती है।

शरीर का तापमान बनाए रखते हैं

गुड़ और चने को आयुर्वेद में गर्म तासीर वाला माना गया है जिससे यह सर्दियों में शरीर का तापमान बनाए रखने में मदद करते हैं।

सर्दियों में रोजाना एक मुट्ठी गुड़ और चना खाने से आपको बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com