मोटापे का कारण हैं ये खराब आदतें

By Shilpy Arya
08 Nov 2024, 18:30 IST

हेल्दी और फिट बॉडी के लिए अक्सर आप डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक की मदद लेते हैं। लेकिन, आपकी रोज की छोटी-छोटी आदतें आपको मोटापे का शिकार बना सकती है। इनके बारे में लेख में जानें विस्तार से-

टीवी देखकर खाना

दिनभर काम में व्यस्त रहने के बाद लोग रात का खाना टीवी देखते हुए खाना पसंद करते हैं। टीवी देखकर खाने में आपका ध्यान टीवी देखने में लग जाता है और आप ओवरईटिंग कर लेते हैं।

एक्टिव न रहना

रोज आपको कम से कम आधे घंटे की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। एक्टिव न रहना भी आपको फैटी बनाता है। इससे बॉडी में फैट जमने लगता है।

पैक्ड फूड्स

पैक्ड फूड्स का सेवन करने से आपको परहेज करना चाहिए। इनका सेवन करने से फैटी लिवर होने का जोखिम बढ़ता है।

मीठा खाना

मीठे का सेवन करना तो सभीको पसंद होता है। लेकिन, ये हाई कैलोरी फूड्स होते हैं, जो मोटापा बढ़ा सकते हैं। कुकीज, बिस्कुट और केक आदि से परहेज करें।

देर से सोना

आपकी देर से सोने की आदत भी वजन बढ़ने की वजह होती है। रात में देर तक जागने से मेटाबॉलिज्म स्लो होने की संभावना रहती है।

भूखा रहना

अगर आप अधिक देर भूखे रहते हैं, तब भी आपको वेट गेन हो सकता है और आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। ऐसा करने से जब आप भोजन करते हैं, तो आप भूख से अधिक भोजन कर लेते हैं।

ये छोटी-छोटी आदतें मोटापे का कारण बन सकती हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com