अच्छी नींद चाहिए? पहले इन 5 आदतों को अलविदा कहें

By Aditya Bharat
14 Jan 2025, 16:00 IST

स्वस्थ रहने के लिए नींद बेहद जरूरी है। लेकिन आजकल बहुत से लोग रात को सोने में परेशानी महसूस करते हैं। इसके पीछे कुछ वजहें होती हैं तो आइए न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा से जानते हैं उन आदतों के बारे में।

नींद जरूरी है

डॉक्टरों के अनुसार, एक एडल्ट को रोज 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसा हो पाना मुश्किल हो जाता है।

नींद की कमी

आपने कभी महसूस किया है कि सुबह उठने के बाद भी थकान महसूस होती है? यह नींद की कमी का संकेत हो सकता है।

बीमारी हो सकती है

अगर रात में नींद पूरी नहीं होती है, तो दिनभर की दिनचर्या प्रभावित होती है और सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे मोटापा, डायबिटीज और सिरदर्द।

अनिद्रा के कारण

नींद न आने के कारण अक्सर हमारी आदतें ही जिम्मेदार होती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी आदतों के बारे में जो नींद में रुकावट डाल सकती हैं।

मोबाइल और लैपटॉप का प्रभाव

मोबाइल और लैपटॉप का रात में इस्तेमाल नींद को बिगाड़ सकता है। इन डिवाइस से निकलने वाली नीली रोशनी सर्केडियन रिदम को प्रभावित करती है, जिससे नींद में परेशानी होती है।

हैवी डिनर और नींद

रात को हैवी डिनर करने से भी नींद पर असर पड़ सकता है। रात में पाचन धीमा हो जाता है, जिससे भारी भोजन से नींद में रुकावट आती है।

कैफीन का प्रभाव

चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो नींद को प्रभावित कर सकता है। ज्यादा कैफीन लेने से रात में नींद बार-बार टूट सकती है या बेचैनी हो सकती है।

बताए गए कारणों से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है, तो इन आदतों को सुधारें और अच्छी नींद पाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com