एल्युमिनियम के बर्तन में खाएंगे खाना तो घेर लेंगी ये बीमारियां

By Aditya Bharat
27 Nov 2024, 13:15 IST

हम सब चाहते हैं कि हम स्वस्थ रहें, इसके लिए एक्सरसाइज से लेकर खानपान को भी हेल्दी रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सही बर्तन का चुनाव भी जरूरी है? ऐसे में आइए जानते हैं न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन गुड़िया श्रीवास्तव से, कैसे एल्युमिनियम के बर्तन में खाना खाने से सेहत पर गाज गिर सकती है।

एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल

आजकल, घरों में एल्युमिनियम के बर्तन बहुत आम हो गए हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल सेहत के लिए सही नहीं हो सकता।

एल्युमिनियम जल्दी गर्म होता है

एल्युमिनियम के बर्तन जल्दी गर्म होते हैं, लेकिन ये हानिकारक रासायनिक तत्वों को खाने में मिला सकते हैं, जो कि हमारी सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है।

एल्युमिनियम से सेहत पर असर

एल्युमिनियम से बने बर्तनों में खाना पकाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जैसे एसिडिटी, अपच, पेट फूलना और स्किन प्रॉब्लम।

खट्टी चीजों से समस्या बढ़ती है

एल्युमिनियम के बर्तनों में खट्टी चीजें, जैसे टमाटर या नींबू, पकाने से रासायनिक प्रतिक्रिया शुरू हो जाती है, जिससे एल्युमिनियम हमारे शरीर में समा सकता है।

दिमाग और याददाश्त पर असर

अगर आप लंबे समय से एल्युमिनियम के बर्तन में खाना खा रहे हैं तो इससे आपकी याददाश्त कमजोर हो सकती है।

किडनी और लिवर पर प्रभाव

एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना पकाने और खाने से किडनी और लिवर पर भी काफी बुरा असर पड़ता है।

हड्डियों और मांसपेशियों को नुकसान

एल्युमिनियम के बर्तन में खाना पकाने से हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है, जिससे दर्द और अन्य बीमारियाम हो सकती हैं।

एल्युमिनियम के बर्तनों से होने वाले इन नुकसानों से बचने के लिए हमें सावधान रहना चाहिए और बेहतर विकल्पों का चुनाव करना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com