आंतें कमजोर हो रही हैं? ये 7 संकेत से पहचानें

By Aditya Bharat
24 Feb 2025, 14:00 IST

भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम हेल्दी खानपान की ओर ध्यान नहीं दे पाते, जिससे हमारी आंतों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। गट हेल्थ हमारे शरीर के पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानते हैं कुछ संकेत जो बताते हैं हमारा गट हेल्थ ठीक नहीं है।

वजन में अचानक बदलाव

अगर आपका वजन बिना किसी वजह के बढ़ या घट रहा है, तो यह गट हेल्थ में खराबी का संकेत हो सकता है। थायरॉइड या पेट संबंधी समस्याएं भी वजन में बदलाव ला सकती हैं।

शुगर क्रेविंग का संकेत

ज्यादा मीठा खाने की इच्छा गट हेल्थ के खराब होने का संकेत हो सकती है। यह शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण हो सकता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए हानिकारक है।

पेट की समस्याएं

अगर आपको बार-बार कब्ज, पेट फूलना या दस्त की समस्या हो रही है, तो यह आपके गट हेल्थ में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। इन समस्याओं को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

नींद की कमी

पूरी नींद न लेना सिर्फ मानसिक थकान नहीं बल्कि गट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। नींद में कमी के कारण पेट में गैस और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

लगातार थकान महसूस होना

अगर आप बिना किसी कारण के थकान महसूस करते हैं, तो यह भी खराब गट हेल्थ का संकेत हो सकता है। इससे सिरदर्द जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

इम्यून सिस्टम की कमजोरी

बार-बार सर्दी-खांसी या इंफेक्शन का शिकार होना आपके कमजोर इम्यून सिस्टम का संकेत हो सकता है। गट हेल्थ में गड़बड़ी होने पर इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है।

त्वचा की समस्याएं

त्वचा की समस्याएं जैसे पिंपल्स, रैशेज आदि, गट हेल्थ की गड़बड़ी के कारण हो सकती हैं। आंतों का माइक्रोबायोटा आपकी त्वचा से जुड़ा होता है।

स्वस्थ गट के लिए हाई फाइबर वाला आहार, पर्याप्त पानी, और नियमित व्यायाम करना जरूरी है। फास्ट फूड से बचें और खाने को अच्छी तरह चबाकर खाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com