पेट की चर्बी घटाने के लिए सुबह खाली पेट पिएं ये 5 ड्रिंक्स

By Harsha Singh
30 Oct 2024, 07:00 IST

आजकल बिगड़ते लाइफस्टाइल और खराब डाइट के कारण पेट की चर्बी का बढ़ना आम बात होती है। इसी एक्स्ट्रा चर्बी को घटाने के लिए लोग हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज और स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करते हैं।

वजन घटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

अगर एक्सरसाइज और डाइट के बाद भी आपका वजन नहीं घट रहा है, तो आप रोजाना सुबह कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आइए इन ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं-

अदरक का पानी पिएं

अदरक अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर है। इसके सेवन से शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को घटाया जा सकता है। अदरक में जिंजरोल होता है, जो शरीर से एक्स्ट्रा फैट को घटाने में मदद करता है।

हल्दी वाला पानी पिएं

हल्दी कई पोषक-तत्वों से भरपूर होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करते हैं। इससे एक्स्ट्रा चर्बी को बर्न करने में मदद मिलती है।

चिया सीड्स का पानी पिएं

सीड्स का  लिए फायदेमंद होता है। इसमें ढेरों पोषक-तत्व पाए जाते हैं। चिया सीड्स में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में पाचन-तंत्र सुधरता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है।

एप्पल विनेगर का पानी पिएं

एप्पल विनेगर इंसान की भूख को कम करने का काम करता है। इससे बॉडी में मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।  साथ ही, एप्पल विनेगर ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है।

कब करें इन ड्रिंक्स का सेवन?

आप रोजाना सुबह खाली पेट इनमें से किसी भी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। इससे एक्स्ट्रा फैट कम होता है। साथ ही, सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

इन ड्रिंक्स से एक्स्ट्रा चर्बी को घटाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com