सर्दियों में अक्सर लोग सरसों के तेल से मालिश करते हैं। इससे स्किन को कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें नहाने के बाद सरसों के तेल से मालिश करने के फायदों के बारे में -
सरसों के तेल के गुण
सरसों के तेल में विटामिन, थियामिन, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, जिंक, एंटी-एजिंग, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं।
त्वचा में नमी बनाए
सर्दियों में अक्सर लोगों की स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में नहाने के बाद सरसों के तेल से मालिश करने से त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।
स्किन को सॉफ्ट बनाए
नहाने के बाद हल्के गर्म तेल से मालिश करने से स्किन को मॉइस्चराइज करने और सॉफ्ट बनाने में मदद मिलती है।
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करे
नहाने के बाद हल्के गर्म सरसों के तेल से मालिश करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और शरीर को गर्माहट देने में मदद मिलती है।
मांसपेशियों को रिलैक्स करे
नहाने के बाद हल्के गर्म तेल से मालिश करने से मांसपेशियों को रिलैक्स करने और मांसपेशियों की जकड़न को कम करने में मदद मिलती है।
सूजन कम करे
सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। नहाने के बाद हल्के गर्म तेल को शरीर पर लगाने से शरीर और जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
सावधानियां
सरसों के तेल को हल्का गर्म करके लगाएं। इसमें लहसुन या लौंग को भी गर्म करके इस्तेमाल किया जा सकता है। किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसके इस्तेमाल से बचें।
सर्दियों में नहाने के बाद सरसों का तेल लगाने से लेख में बताए गए लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com