कई लोगों की सुबह की शुरूआत कॉफी या चाय से ही होती है। भारत में अधिकतर लोग चाय और कॉफी के शौकीन हैं और सुबह उठते ही इसका सेवन करना पसंद करते हैं।
जान लें नुकसान
हालांकि खाली पेट इसका सेवन करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसका सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, जिनकी चर्चा करेंगे।
हार्मोनल इंबैलेंस
सुबह-सुबह इसका सेवन करने से हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या हो सकती है। वहीं कई बार स्ट्रेस भी बढ़ता है।
ब्लड शुगर लेवल
इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रत होने लगता है। इसलिए कॉफी का सेवन सुबह करने से बचना चाहिए।
मूड स्विंग की समस्या
इसका सेवन सुबह करने से मूड स्विंग की समस्या हो सकती है। कॉफी पीने से कॉर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ता है, जिस वजह से मूड स्विंग की समस्या होती है।
इम्यूनिटी होती है डिस्टर्ब
सुबह-सुबह इसका सेवन करने से थकान आदि की समस्या हो सकती है। इसके अलावा स्किन प्रॉब्लम व ऑटो इम्यून डिसीज होने लगती है।
पाचन संबंधी समस्याएं
सुबह में इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इनमें एसिडिटी, गैस आदि की समस्याएं शामिल हैं। ब्लॉटिंग और मिचली की समस्या भी हो सकती है।
नींद की समस्या
देर शाम इसका सेवन से नींद की समस्या हो सकता है। इसमें मौजूद कैफीन दिमाग को उत्तेजित करती है, जो नींद को दूर करती है। शाम के समय कॉफी का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या का शिकार हो सकते हैं।
कब पिएं कॉफी
कॉफी का सेवन सुबह नाश्ते के बाद कर सकते हैं। नाश्ते के बाद इसका सेवन करने से इससे होने वाले नुकसान नहीं होते हैं।
सेहत से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com