हथेलियों को रगड़ने से होते हैं जबरदस्त फायदे

By Kunal Mishra
13 Oct 2023, 08:00 IST

आपने अक्सर देखा होगा कि लोग बीमार होने पर हथेली रगड़ते हैं। आइए जानते हैं कि हाथ की हथेलियों को रगड़ने से क्या फायदे होते हैं?

शरीर में ऊर्जा

हथेलियों को आपस में रगड़ने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। ऐसा करने से ब्लड फ्लो भी बढ़ने लगता है।

तनाव से राहत

अगर आप हथेलियों को रगड़ने के बाद आंख के ऊपर रखते हैं तो इस गर्माहट से आंख के तनाव दूर होने लगते हैं। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ने लगता है।

मांसपेशियों मजबूती आना

हथेलियों को रगड़ने से कलाई और उंगलियों में जकड़न आदि समस्या दूर होने लगती है। इससे मांसपेशियों में लचीलापन आता है और मजबूत होने लगती हैं।

शरीर में गर्माहट

ठंड के समय में अक्सर लोग हथेलियों को रगड़ते हैं। ऐसा करने से शरीर में गर्माहट आने लगती है। खासकर हाथ गर्म हो जाते हैं।

स्वस्थ दिमाग

जब हथेली को रगड़ने के बाद आंख पर रखते हैं तो दिमाग स्वस्थ होने लगता है। इससे आपकी सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ने लगती है।

आत्मविश्वास बढ़ना

रोजाना हथेलियों को रगड़ने से शरीर की एक्टिविटी बढ़ती है। इसके साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ने लगता है।

आंख की रोशनी

सुबह हथेलियों को रगड़ने के बाद आंख पर रखें। ऐसा करने से आंख की रोशनी बरकरार रहती है।

सुबह हथेलियों को रगड़ना

रोजाना सुबह उठकर 5 मिनट हथेलियों को रगड़ने से संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ होता है। आपको दिन की शुरुआत हथेलियों को रगड़ने के साथ करनी चाहिए।

सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com