क्‍या मेडिटेशन से गुस्सा कंट्रोल होता है? एक्सपर्ट से जानें

By Aditya Bharat
28 Mar 2025, 18:30 IST

आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग तनावग्रस्त रहते हैं, जिससे गुस्सा आना सामान्य हो गया है। लेकिन क्या मेडिटेशन इस पर काबू पाने में मदद कर सकता है? आइए साइकोलॉजिस्ट डॉ. आरती आनंद से इसी सवाल का जवाब जानते हैं।

गुस्से में दिमाग कैसे काम करता है?

जब हम गुस्से में होते हैं, तो सोचने-समझने की शक्ति कम हो जाती है और दिल की धड़कन तेज हो जाती है। ऐसे में सही निर्णय लेना मुश्किल हो जाता है।

मेडिटेशन कैसे करता है मदद?

मेडिटेशन से दिमाग शांत होता है और भावनाओं को कंट्रोल करने की क्षमता बढ़ती है। यह गुस्से को शांत रखने में मदद कर सकता है।

रोजाना मेडिटेशन का प्रभाव

रोजाना मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से संभाल सकता है। इससे रिलैक्सेशन भी महसूस होता है।

अच्छी नींद के लिए फायदेमंद

गुस्सा और तनाव नींद को प्रभावित कर सकते हैं। मेडिटेशन से दिमाग शांत होता है और नींद की क्वालिटी में सुधार होता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा

गुस्से के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे हार्ट हेल्थ पर असर पड़ता है। मेडिटेशन से यह खतरा कम किया जा सकता है।

इमोशनल हेल्थ में सुधार

मेडिटेशन करने से इमोशनल हेल्थ बेहतर होती है। यह व्यक्ति को सिखाता है कि किस परिस्थिति में कैसे रिएक्ट करना चाहिए।

गलत आदतें छोड़ने में सहायक

अगर आप कोई गलत आदत छोड़ना चाहते हैं, तो मेडिटेशन आपकी भावनाओं को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जिससे आदतें बदलना आसान होता है।

गुस्से पर काबू पाने के लिए मेडिटेशन एक बेहतरीन तरीका है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और शांत दिमाग के साथ स्वस्थ जीवन जिएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com