प्रोस्टेट एक छोटा अखरोट के आकार का ग्रंथि है, जो पुरुषों के रेक्टम के नीचे होता है और स्पर्म के लिए जरूरी फ्लूइड बनाता है। आइए आज की स्टोरी में वरिष्ठ सलाहकार डॉ. जीपी कैप्टन अनिल कुमार से हम जानते हैं प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण।
प्रोस्टेट कैंसर क्या है?
जब प्रोस्टेट ग्लैंड के सेल्स अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, तब इसे प्रोस्टेट कैंसर कहते हैं। यह पुरुषों में दूसरा सबसे आम कैंसर है।
क्यों है जागरूकता जरूरी?
सितंबर महीने को प्रोस्टेट कैंसर अवेयरनेस मंथ मनाया जाता है ताकि लोग इसके शुरुआती लक्षण पहचानें और समय रहते इलाज करवाएं।
आम लक्षण क्या हैं?
पेशाब में जलन, धार कमजोर होना, सीमन या पेशाब में खून, इरेक्टाइल डिसफंक्शन, वजन कम होना और हड्डियों में दर्द इसके सामान्य लक्षण हैं।
किसे है ज्यादा खतरा?
65 साल से ज्यादा उम्र वाले पुरुष, जिनके परिवार में किसी को प्रोस्टेट कैंसर हो चुका है, उन्हें इसका खतरा ज्यादा होता है।
जवानों को भी खतरा क्यों?
आजकल गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण यह कैंसर 50 साल से कम उम्र के पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रहा है।
रिस्क बढ़ाने वाले कारण
ज्यादा मीट खाना, हाई फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन, शारीरिक गतिविधियों की कमी और तनाव इस कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
इलाज कैसे होता है?
इलाज मरीज की उम्र, स्टेज और हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है। इसमें दवाएं, रेडिकल सर्जरी और रेडिएशन थेरेपी शामिल हो सकते हैं।
कैंसर का नाम डरावना है, लेकिन जल्दी पहचान होने पर यह ठीक हो सकता है। नियमित चेकअप करवाएं और डॉक्टरी सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com