शिलाजीत गाढ़ा और भूरे रंग का होता है, जो हिमालय की पहाड़ियों में पाया जाता है। यह आयुर्वेद में बहुत जरूरी माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। इसका इस्तेमाल पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं, लेकिन अक्सर पुरुष इसका इस्तेमाल यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए करते हैं।
क्या कहते हैं डॉक्टर?
क्या सच में शिलाजीत के सेवन से पुरुषों में यौन शक्ति बढ़ती है? इसी सवाल का जवाब जानेंगे रामंहस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से इस स्टोरी में।
सेक्शुअल हेल्थ के लिए फायदेमंद
शिलाजीत खासतौर पर पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाकर यौन शक्ति और सेक्स ड्राइव में सुधार करता है।
धातुओं को देता है पोषण
आयुर्वेद के अनुसार, शिलाजीत शरीर की सात धातुओं (रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और शुक्र) का पोषण करता है। अगर आप इसे नियमित तौर पर लेते हैं, तो आप अपने शरीर की ताकत को बढ़ा सकते हैं।
यौन समस्याओं से छुटकारा
साइंस डायरेक्ट की एक रिसर्च के मुताबिक, शिलाजीत शीघ्रपतन और कामेच्छा में कमी जैसी समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार है।
सेवन कैसे करें?
शिलाजीत को दूध या अश्वगंधा के साथ मिलाकर रोजाना 250 से 500 मिलीग्राम की मात्रा में लिया जा सकता है, लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इस बात का रखें ध्यान
शिलाजीत का सेवन लगातार न करें। 1-2 महीने लेने के बाद 15-20 दिन का ब्रेक जरूर लें। इसके बाद फिर से इसका सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को आराम मिलेगा और सेहत को ज्यादा फायदा मिलेगा।
महिलाओं के लिए भी फायदेमंद
यह सिर्फ पुरुषों के लिए नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। महिलाएं भी यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए इसका सेवन कर सकती हैं।
शिलाजीत एक नेचुरल औषधि है, जिसका अगर सही तरीके से सेवन किया जाए तो सेक्शुअल लाइफ बेहतर होती है और शरीर की ताकत भी बढ़ती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com