आजकल केवल महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। पुरुषों में अचानक बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है। ऐसा क्यों होता है? आइए डॉक्टर मोनिका कपूर से जानते हैं इसका जवाब।
बालों का झड़ना
अगर थोड़ी मात्रा में हमारे बाल झड़ते हैं तो यह सामान्य है। रोजाना 50-100 बाल झड़ना चिंता की बात नहीं है, लेकिन अगर इससे ज्यादा बाल गिरते हैं तो यह चिंता का कारण बन सकता है।
तनाव का असर
अगर आप किसी तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहे हैं, तो बालों का झड़ना तेज हो सकता है। तनाव के बाद 3 से 6 महीने में बाल तेजी से गिरने लगते हैं। इसलिए तनाव को कम करना जरूरी है।
प्रतिरक्षा प्रणाली का असर
कभी-कभी हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से बालों के रोम पर हमला कर देती है, जिससे अचानक बाल गिरने लगते हैं। इस स्थिति में गोल आकार के गंजे धब्बे दिख सकते हैं, लेकिन इलाज से बाल वापस आ सकते हैं।
दवाईयों का असर
कुछ बीमारियां, जैसे आंत के रोग या थायराइड, बालों के झड़ने का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा, कीमोथेरेपी या ब्लड थिनर जैसी दवाइयां भी बालों के झड़ने का कारण बन सकती हैं।
पोषक तत्वों की कमी
हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने से बालों पर असर पड़ता है। आयरन और विटामिन ए की कमी से बाल तेजी से गिरने लगते हैं।
बालों की देखभाल पर ध्यान दें
बालों को ब्रश या कंघी करते समय अधिक जोर न लगाएं, खासकर गीले बालों में। चौड़े दात वाली कंघी का इस्तेमाल करें जिससे कम बाल टूटें।
तनावमुक्त जीवन अपनाएं
तनाव को कम करने की कोशिश करें। ऐसा आप योग या किसी अन्य माध्यम से क र सकते हैं। अगर आप तनाव को कम कंट्रोल कर लेंगे तो बालों का झड़ना कम हो सकता है।
अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान है तो इसका इलाज कराएं, जिससे समय रहते बालों का इलाज हो सके। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com