Joe Biden को एडवांस स्टेज प्रोस्टेट कैंसर है। यह खबर सिर्फ उनकी नहीं, हर उम्र के पुरुषों के लिए एक चेतावनी और समय पर जांच की जरूरत को दर्शाती है। आइए डॉ. संजय जौहरी से जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के तरीके।
प्रोस्टेट कैंसर क्या होता है?
यह कैंसर पुरुषों की प्रोस्टेट ग्रंथि में होता है, जो मूत्राशय के नीचे स्थित होती है और वीर्य उत्पादन में मदद करती है। यह छोटा अंग बहुत महत्वपूर्ण होता है।
प्रोस्टेट कैंसर क्यों बढ़ रहा है?
बदलती जीवनशैली, प्रोसेस्ड डाइट, और बढ़ता तनाव इस कैंसर के बढ़ने के प्रमुख कारण हैं। अब यह सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रह गया है।
लक्षण जिन पर ध्यान दें
शुरुआती लक्षणों में पेशाब में दिक्कत, हड्डियों में दर्द और अचानक वजन घटना शामिल हैं। इन संकेतों को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।
Biden की उम्र और रिस्क
Biden की उम्र 80 से ऊपर है। 65+ उम्र के पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, इसलिए इस उम्र में सतर्कता बेहद जरूरी है।
ये आदतें बढ़ाती हैं खतरा
ज्यादा रेड मीट, हाई फैट डेयरी और फिजिकल एक्टिविटी की कमी प्रोस्टेट कैंसर की संभावना को बढ़ा देती है। जीवनशैली में बदलाव जरूरी हो गया है।
इलाज है, अगर समय पर पकड़ हो
प्रोस्टेट कैंसर का इलाज दवाओं, सर्जरी और हार्मोन थेरेपी से संभव है। लेकिन इसके लिए बीमारी का जल्दी पता लगना सबसे अहम भूमिका निभाता है।
समय पर जांच ही सुरक्षा है
प्रोस्टेट कैंसर एक आम लेकिन नजरअंदाज की जाने वाली बीमारी है। समय रहते जांच कराना, लक्षणों को पहचानना और सही जीवनशैली अपनाना ही सबसे बड़ी बचाव की कुंजी है।
Joe Biden की हेल्थ रिपोर्ट हर पुरुष के लिए एक अलार्म है। समय पर जांच, सही खानपान और जागरूकता ही इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा दे सकती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com