आजकल पेट में गैस बनना एक आम समस्या है, जो गलत खानपान, तनाव और बैठने की आदतों से होती है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप सिर्फ 5 मिनट में गैस से राहत पा सकते हैं।
डॉक्टर से जानें
तो चलिए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं कि पेट की गैस को तुरंत कैसे खत्म करें?
पेट की मालिश करें
हल्के हाथों से पेट पर नारियल या सरसों के तेल से मालिश करें। इससे गैस के कारण बनी ऐंठन और ब्लोटिंग में आराम मिलता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और गैस तुरंत निकल सकती है।
सेब का सिरका
1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं। इससे पाचन सुधरता है और गैस निकलने में मदद मिलती है। यह उपाय गैस से तुरंत राहत देता है।
बेकिंग सोडा का प्रयोग करें
थोड़ा-सा बेकिंग सोडा 1 गिलास पानी में मिलाकर पिएं। यह पेट की अम्लता को संतुलित करता है और गैस को जल्दी रिलीज करता है। ध्यान रखें, अधिक मात्रा में न लें।
सौंफ चबाएं या काढ़ा पिएं
खाने के बाद सौंफ और मिश्री चबाएं या सौंफ को उबालकर उसका पानी पिएं। इससे गैस, जलन और पेट फूलने की दिक्कत में राहत मिलती है। सौंफ पाचन क्रिया को दुरुस्त करती है।
हर्बल टी
अदरक, पुदीना या कैमोमाइल टी पीने से पेट की गैस में तुरंत राहत मिलती है। नींबू और शहद मिलाकर इसे और अधिक असरदार बनाया जा सकता है।
दवा नहीं, अपनाएं घरेलू उपाय
गैस की दवाएं तुरंत असर करती हैं, लेकिन लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन घरेलू उपायों से बिना साइड इफेक्ट के पेट की गैस से राहत मिलती है। नियमित रूप से अपनाएं।
ऊपर बताए गए घरेलू उपायों की मदद से आप सिर्फ 5 मिनट में गैस से राहत पा सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com