सोते समय सही कपड़े पहनना बेहद जरूरी है। टाइट कपड़ों से शरीर को आराम नहीं मिलता और नींद भी पूरी नहीं होती, इसलिए बिना कपड़ों के सोने से बहुत फायदे हो सकते हैं। अगर पुरुष बिना कपड़ों के सोते हैं तो उनकी फर्टिलिटी बढ़ती है। ऐसे में फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ तनुश्री पांडेय पडगोंकर से जानेंगे पुरुषों के बिना कपड़ों के सोने के और क्या फायदे हैं।
टाइट कपड़े से हीट बढ़ती है
बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से शरीर में हीट बढ़ सकती है, जो स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। यह स्पर्म काउंट और स्पर्म क्वालिटी को भी प्रभावित कर सकता है।
टेस्टिकल्स का तापमान बढ़ सकता है
फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ तनुश्री के मुताबिक, ज्यादा गर्मी के कारण टेस्टिकल्स का तापमान बढ़ता है, जिससे स्पर्म काउंट में गिरावट आ सकती है।
बिना कपड़ों के सोने के फायदे
बिना कपड़ों के सोने से शरीर रिलैक्स होता है और नींद में सुधार आता है। इससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे कई बीमारियों का खतरा कम होता है।
स्पर्म काउंट में सुधार
हालांकि इस पर रिसर्च बहुत कम है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि आरामदायक स्थिति में सोने से शरीर की सेहत बेहतर होती है, जिससे स्पर्म काउंट पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।
यीस्ट इंफेक्शन
बिना कपड़ों के सोने से वजाइनल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है। यह यीस्ट इंफेक्शन और अन्य समस्याओं के जोखिम को कम करता है।
वजन घटाने में मदद
बिना कपड़ों के सोने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है और शरीर की सेहत को बेहतर बनाता है।
शरीर को मिलती है पूरी राहत
नींद के दौरान शरीर को पूरी राहत मिलता है, जिससे मानसिक और शारीरिक थकावट दूर होती है। यही कारण है कि लोग बिना कपड़ों के सोने को ज्यादा आरामदायक मानते हैं।
अगर आप बिना कपड़ों के सोते हैं तो इससे न केवल आपकी नींद बेहतर होती है बल्कि स्पर्म काउंट भी बड़ता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com