क्या महिला साथी से पुरुषों में फंगल इंफेक्शन हो सकता है? समझें सच्चाई

By Aditya Bharat
28 Dec 2024, 13:30 IST

महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में फंगल इंफेक्शन एक आम समस्या है। यह खराब हाइजीन, संक्रमण और असुरक्षित यौन संबंधों के कारण हो सकता है, लेकिन इस समस्या को केवल महिलाओं तक सीमित मानना गलत है। क्या फंगल इंफेक्शन महिलाओं से पुरुषों में भी फैल सकता है? आइए डॉ. तीर्थ शेट्टी से जानते हैं इस स्टोरी में।

क्या पुरुष भी हो सकते हैं संक्रमित?

कई लोग सोचते हैं कि फंगल इंफेक्शन सिर्फ महिलाओं में होता है, लेकिन यह पुरुषों में भी हो सकता है। अगर महिला पार्टनर फंगल इंफेक्शन से पीड़ित है, तो यह संक्रमण पुरुषों को भी प्रभावित कर सकता है।

संक्रमण कैसे फैलता है?

पुरुषों में फंगल इंफेक्शन आमतौर पर असुरक्षित यौन संबंधों के माध्यम से फैलता है। अगर महिला साथी पहले से फंगल इंफक्शन से जूझ रही हो, तो यह इंफेक्शन पुरुष साथी तक पहुंच सकता है।

खराब जीवनशैली

खराब जीवनशैली, ज्यादा पसीना और साफ-सफाई की कमी भी पुरुषों में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ा सकती है। इसके अलावा, वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण भी इसका एक बड़ा कारण हो सकता है।

पुरुषों में फंगल इंफेक्शन के लक्षण

फंगल इंफेक्शन होने पर पुरुषों को खुजली, जलन और स्किन में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह समस्या अक्सर प्राइवेट पार्ट के आसपास की त्वचा को प्रभावित करती है।

कैसे बचें इंफेक्शन से?

फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए रोजाना नहाना बेहद जरूरी है। ज्यादा पसीना आने की स्थिति में दिन में दो बार नहाएं। गीले या गंदे कपड़े पहनने से बचें और शरीर को हमेशा सूखा रखें।

सतर्कता बरतें

इंफेक्शन के दौरान यौन संबंध से बचना चाहिए। यह इंफेक्शन को और गंभीर बना सकता है। साथी के संक्रमित होने पर डॉक्टर से परामर्श लेना बेहद जरूरी है।

डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें

अगर इंफेक्शन के लक्षण नजर आएं, तो इसे नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से मिलें और उनकी सलाह के अनुसार दवाओं का उपयोग करें। बिना सलाह के दवा लेना खतरनाक हो सकता है।

संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर अपने शरीर को स्वस्थ रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com