पेट गुड़गुड़ाना एक सामान्य समस्या है, जो अक्सर भूख, पाचन प्रक्रिया या गैस्ट्रिक समस्याओं के कारण होती है।
पेट में गुड़गुड़ होने का कारण
पेट से गुड़गुड़ की आवाज़ भूख लगने पर आती है। शरीर एसिड्स और एंजाइम्स का प्रोडक्शन शुरू कर देता है, जिससे पेट में हलचल होती है।
पेट से आवाज़ आना
खाना खाने के बाद भी पेट से आवाज़ आ सकती है। पाचन क्रिया के दौरान गैस और पचे हुए खाने का मूवमेंट आंतों में होता है।
मसालेदार खाना
जब हम तेज मसालेदार खाना खाते हैं, तो पेट में गैस बनने लगती है। इससे गुड़गुड़ की आवाज़ सुनाई देती है।
तनाव लेना
तनाव के कारण भी पेट से गुड़गुड़ की आवाज़ आती है। मानसिक तनाव से पाचन धीमा हो जाता है और आंतों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं।
खाने से जुड़ी कोई एलर्जी
खाने से संबंधित कोई एलर्जी, गैस्ट्रिक समस्याएं या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम भी पेट से आवाज़ आने का कारण हो सकते हैं।
पेट में संक्रमण
पेट में संक्रमण होने से भी गुड़गुड़ की आवाज़ आ सकती है। यह आंतों में सूजन या असामान्य गतिविधि को दर्शाता है।
थोड़ा-थोड़ा खाएं
खाली पेट न रहने से भी पेट से आवाज़ आ सकती है। इसलिए, कोशिश करें कि थोड़ा-थोड़ा खा कर पेट को एक्टिव रखें।
चबा-चबा कर खाएं
चबा-चबा कर खाना खाने से पाचन क्रिया सही रहती है और गैस की समस्या कम होती है, जिससे पेट की आवाज़ में कमी आती है।
पानी पीने से पेट की गुड़गुड़ की आवाज़ कम हो सकती है। पेट से लगातार आवाज़ आने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com