गोइटर थायराइड ग्रंथि की अनियमित वृद्धि या सूजन है, जो थायराइड हार्मोन असंतुलन और आयोडीन की कमी के कारण होता है। यह एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है। आइए आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चतुर्वेदी से जानते हैं इसे कम करने के तरीकों के बारे में।
अदरक का उपयोग
अदरक में पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो सूजन कम करने में मदद करते हैं। अदरक की चाय का सेवन करें या एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें। यह राहत देता है।
अलसी के बीज
अलसी के बीज में फैटी एसिड, मैग्नीशियम और विटामिन B12 होते हैं। ये थायराइड के हार्मोनल असंतुलन को कंट्रोल करते हैं। सब्जी, पराठे या ड्रिंक्स में इसका सेवन करें।
आयोडीन सप्लीमेंट्स
आयोडीन की कमी से थायराइड में सूजन हो सकती है। आयोडीन सप्लीमेंट्स का सेवन करने से शरीर में आयोडीन की कमी पूरी होती है, जिससे थायराइड के स्वास्थ्य में सुधार होता है।
बादाम का सेवन
बादाम में प्रोटीन, फाइबर और सेलेनियम होता है। ये पोषक तत्व थायराइड के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। नियमित रूप से बादाम का सेवन थायराइड की सूजन कम करता है।
डेयरी उत्पादों का सेवन
डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, पनीर और दही में आयोडीन और विटामिन होते हैं। ये थायराइड ग्रंथि के कार्य को सही रखते हैं और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
खानपान का ध्यान रखें
आहार में आयोडीन, विटामिन और खनिजों की सही मात्रा रखें। संतुलित आहार से थायराइड का कार्य बेहतर होता है, जिससे सूजन और हार्मोनल असंतुलन को कंट्रोल किया जा सकता है।
नियमित एक्सरसाइज
थायराइड के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें। व्यायाम से ब्लज सर्कुलेशन बढ़ता है, सूजन कम होती है, और थायराइड के कार्य में सुधार होता है।
अगर थायराइड में सूजन गंभीर हो जाए, तो डॉक्टर से सलाह लें। सही उपचार से थायराइड की समस्या का समाधान होता है और सूजन को कंट्रोल किया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com