आंखों में कुछ चला जाए तो क्या करें?

By Aditya Bharat
19 Apr 2025, 19:00 IST

अक्सर हमारी आंखों में कुछ कण ऐसे चले जाते हैं जिनकी वजह से हमे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आइए इस लेख में जानते हैं आंखों में अगर कुछ चला जाए तो क्या करना चाहिए।

धूल या मिट्टी चली जाए तो क्या करें?

धीरे से आंखों को साफ पानी से धोएं। सिर थोड़ा पीछे करके पानी डालें ताकि कण बह जाएं। ठंडे पानी से धोने पर जलन में आराम मिलता है।

आंख झपकाना है फायदेमंद

अगर कोई छोटा कण आंख में फंसा है तो बार-बार आंख झपकाने से वह आंसू के साथ बाहर निकल सकता है।

आंखों को न रगड़ें

कई बार हम तुरंत आंखें मलने लगते हैं, लेकिन यह आदत नुकसानदेह है। इससे बाहरी कण आंख के अंदर घुस सकते हैं और ज्यादा तकलीफ दे सकते हैं।

केमिकल चला जाए तो सावधान रहें

अगर आंख में कोई केमिकल या एसिड चला जाए तो तुरंत साफ और ठंडे पानी से आंख धोएं। पानी को लगातार कम से कम 15 मिनट तक बहने दें।

डॉक्टर के पास जाना जरूरी

केमिकल से आंख में जलन, धुंधलापन या दर्द हो तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से मिलें। देर करने से आंख की रोशनी को नुकसान हो सकता है।

नुकीली चीज चली जाए तो क्या करें?

अगर कोई नुकीली चीज जैसे कील या कांच आंख में घुस जाए तो खुद से निकालने की कोशिश न करें। आंख ढककर तुरंत अस्पताल जाएं।

प्राथमिक उपचार के बाद क्या करें

पहले इलाज के बाद आंखों को धूप और धूल से बचाएं। डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं को सही समय पर लें। आंखों पर दबाव न डालें।

आंखें बहुत नाजुक होती हैं। छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। साफ-सफाई का ध्यान रखें और आंखों की किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com