पाचन शक्ति बढ़ाएंगी ये चीजें

By Shilpy Arya
28 Oct 2024, 17:15 IST

आजकल के खराब खानपान और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण पाचन से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस लेख में जानें पाचन शक्ति बढ़ाने वाली खास चीजों के बारे में-

सौंफ

सौंफ की चाय, पानी या काढ़े का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। आप सौंफ को सीधा भी खा सकते हैं।

गर्म पानी

बॉडी से टॉक्सिंस को बाहर निकालने के लिए और पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी के सेवन से करें। आप चाहें तो इसमें शहद और नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं।

फाइबर लें

आपको पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए फाइबर से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। यह कठोर मल को मुलायम बनाकर मल त्याग की क्रिया आसान बनाते हैं। बीज, ड्राई फ्रूट्स, साबुत अनाज, दाल आदि खाएं।

धनिया

पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में धनिया मददगार हो सकती है। इसकी ठंड तासीर आपके पेट को ठंडक पहुंचाती है। इससे गैस, कब्ज और एसिडिटी दूर होती है।

दही

रोजाना भोजन करने के बाद 1 कटोरी दही या 1 गिलास छाछ जरूर पिएं। इसमें प्रोबायोटिक्स आंत के गुड बैक्टीरिया बढ़ाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है।

हर्बल चाय

हर्बल चाय पीने से भी पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है। जीरा, दालचीनी, कैमोमाइल, अजवाइन, पुदीना और ग्रीन टी का सेवन करें।

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए ये सभी चीजें खाएं। साथ ही, तली-भुनी चीजों को खाने से परहेज करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com