पेट दर्द हो सकता है अल्सर का संकेत, समय रहते अपना लें ये नुस्खे

By Aditya Bharat
05 Dec 2024, 21:30 IST

पेट में अल्‍सर तब होता है जब पेट की अंदर की परत पर घाव हो जाते हैं। यह दर्द और जलन का कारण बनता है, और खाने में भी परेशानी पैदा करता है। ऐसे में आइए जानते हैं नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉ अभिषेक जैन से पेट के अल्सर के कुक्ष लक्षणों के बारे में।

पेट के अल्‍सर के लक्षण

अल्‍सर के दौरान पेट में हल्‍का दर्द, वजन में कमी और खाना खाने का मन न करना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, पेट भरा हुआ महसूस होना, जी मचलाना और सीने में जलन भी हो सकती है।

बेकिंग सोडा और एप्‍पल साइडर विनेगर

बेकिंग सोडा पेट के पीएच स्तर को सही करता है और एप्‍पल साइडर विनेगर में दर्द निवारक गुण होते हैं। इन दोनों का मिश्रण पेट के अल्‍सर के इलाज में मदद कर सकता है।

लहसुन का उपयोग

लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है, जो पेट में मौजूद हेलिकोबैक्‍टर पाइलोरी बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। रोजाना कच्चे लहसुन की कलियों का सेवन अल्‍सर को ठीक करने में सहायक साबित हो सकता है।

शहद और दालचीनी पाउडर

शहद में एक एंजाइम होता है जो पेट में बैक्टीरिया से मुकाबला करता है, और दालचीनी का मिश्रण पेट के अल्‍सर को कम करने में मदद कर सकता है। इसका सेवन दिन में दो बार करना फायदेमंद हो सकता है।

हल्‍दी है लाभकारी

हल्‍दी में करक्‍यूमिन नामक तत्व होता है जो एंटी-इनफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुणों से भरपूर है। यह पेट के अल्‍सर को ठीक करने में सहायक हो सकता है।

अदरक और ग्रीन

टी अदरक पेट के अल्‍सर से जुड़े दर्द और जलन को कम करता है, और ग्रीन टी में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल पेट की सेहत को बेहतर बनाते हैं। इनका नियमित सेवन पेट के अल्‍सर को ठीक करने में मदद कर सकता है।

केला और पत्‍तागोभी

केले में फॉस्‍फेटिडिलकोलाइन और पेक्टिन जैसे तत्व होते हैं, जो पेट को मजबूत बनाते हैं। वहीं, पत्‍तागोभी का जूस पेट की आंतरिक परत को सही करने में मदद करता है।

पेट के अल्‍सर के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। घरेलू उपायों के साथ-साथ डॉक्‍टर से सलाह लें ताकि समस्या का सही समय पर इलाज किया जा सके। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com