चेहरे पर ज्यादा तेल जमने के कारण आपकी स्किन ऑयली और चिपचिपी नजर आती है। इसे हटाने के लिए आप कुछ तरीके आजमा सकते हैं। लेख में जानें विस्तार से-
बेसन
आप रोजाना अपने चेहरे को बेसन से धो सकते हैं। इससे फेस का एक्सट्रा ऑयल निकालने में मदद मिलेगी।
मुल्तानी मिट्टी
हफ्ते में 1 बार मुल्तानी मिट्टी ता फेस पैक जरूर लगाएं। इसे लगाने के बाद हल्का सूखने पर चेहरा धो लें। इसमें चेहरे का तेल साफ करने के गुण होते हैं।
चंदन पाउडर
चंदन पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे फेसपैक की तरह चेहरे पर लगाएं।
स्क्रब करें
हफ्ते में 1 से 2 बार अपने चेहरे पर स्क्रब जरूर करें। इससे डेड स्किन और ऑयली स्किन से निजात पाने में मदद मिलेगी।
खीरा
खीरे की एक पतली स्लाइस लेकर चेहरे पर मलें। आप चाहें, तो इसके रस को भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
गुलाब जल
रोजाना रात को फेसवॉश करने के बाद अपने चेहरे पर गुलाब जल जरूर लगाएं। यह चेहरे में मौजूद ज्यादा तेल को साफ करता है।
चेहरे का ज्यादा तेल साफ करने के लिए ये सभी टिप्स फॉलो करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com