डिलीवरी के बाद महिलाओं में वजन बढ़ने की दिक्कत बेहद आम है। लेकिन, हेल्दी रहने के लिए वेट को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। लेख में जानें डिलीवरी के बाद वजन और लटकता पेट कम करने के उपाय-
वॉक करें
डिलीवरी के बाद वजन और लटकता पेट कम करने के लिए खाना खाने के तुरंत बाद बैठना व लेटना वजन बढ़ा सकता है। खाने के बाद 15 से 20 मिनट टहलें। इससे कैलोरी बर्न होगी।
पिएं गुनगुना पानी
रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं। इससे फैट घटता है और पाचन बेहतर होता है। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है।
सलाद खाएं
डिलीवरी के बाद बढ़ा हुआ वजन और लटकता पेट कम करने के लिए सलाद का सेवन करें। इसमें ज्यादा कैलोरी नहीं होती। यह पचाने में आसान होता है।
नींबू पानी
नींबू पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो बॉडी के टॉक्सिन्स रिमूव करते हैं। गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर खाली पेट पिएं।
जीरा पानी पिएं
1 गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा डालकर उबालें। पानी आधा हो जाए तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रखें। फिर इसका सेवन करें। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
अजवाइन
डिलीवरी के बाद बढ़ा हुआ वजन और लटकता पेट घटाने के लिए अजवाइन वाला पानी पिएं। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन मिक्स करके रातभर भिगोएं। फिर इसे सुबह खाली पेट पिएं।
डिलीवरी के बाद वजन और लटकता पेट कम करने के लिए ये तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com