हड्डियां और जोड़ों को मजबूत बनाएंगे ये 5 असरदार टिप्स

By Aditya Bharat
07 Feb 2025, 11:00 IST

काम के बढ़ते दबाव की वजह से आजकल लोग अपनी जीवनशैली में बदलाव नहीं कर पाते। असंतुलित आहार और गलत आदतें शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। यह भी एक वजह है कि लोगों को जोड़ों का दर्द होने लगता है, ऐसे में आइए ऑर्थोपैडिक सर्जन डॉ. अंकित पाठक से जानते हैं इससे बचने के उपाय।

जंक फूड और पोषण की कमी

कभी-कभी हम बाहर का खाना खाकर पेट भर लेते हैं, लेकिन इस तरह से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता, जिससे जोड़ों में दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

जोड़ों में दर्द के कारण

जोड़ों में दर्द का मुख्य कारण मांसपेशियों का कमजोर होना या असंतुलन है। यह समस्या समय के साथ गंभीर हो सकती है। ऐसी हालत में डॉक्टर को तुरंत दिखाएं।

मांसपेशियों को मजबूत बनाएं

हैमस्ट्रिंग, हिप एब्डक्टर्स जैसी एक्सरसाइज करें ताकि मांसपेशियों, टेंडन और लिगामेंट्स को मजबूत किया जा सके। इससे जोड़ों की समस्या में आराम मिलेगा।

वार्म अप है जरूरी

किसी भी एक्सरसाइज से पहले 5-10 मिनट तक वार्म अप करना जरूरी है। इससे मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चोटों का खतरा कम होता है।

एक्सरसाइज के बाद कूल डाउन

वर्कआउट के बाद स्ट्रेचिंग से कूल डाउन करें, इससे शरीर की गति धीमी होती है और ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाता है।

वजन कंट्रोल रखें

ज्यादा वजन जोड़ों पर दबाव डालता है, जिससे दर्द और चोटें हो सकती हैं। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से वजन कंट्रोल में रखें।

आराम और नींद जरूरी है

सही आराम से मांसपेशियां ठीक होती हैं। रोजाना 7-8 घंटे की नींद से जोड़ों में मौजूद डैमेज टिश्यू रिपेयर होते हैं, जिससे शरीर को फायदा होता है।

सही पोश्चर अपनाएं और बैठते समय ध्यान रखें कि पीठ सीधी हो। अगर जोड़ों में दर्द महसूस हो, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com