बवासीर के मस्से को सुखा देंगे ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे

By Himadri Singh Hada
19 Dec 2024, 18:00 IST

बवासीर बहुत दर्दनाक और कष्टकारी समस्या है, जिसमें गुदा के अंदर और बाहर की शिराओं में सूजन आ जाती है। इसके कारण गुदा का अंदरूनी हिस्सा बाहर आ जाता है।

एक्सपर्ट की राय

सिरसा के आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर श्रेय शर्मा का कहना है कि आयुर्वेद में बवासीर के मस्सों का इलाज कई तरह से किया जा सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

फिजिकल हेल्थ पर प्रभाव

अंदरूनी हिस्सा बाहर आने से यह कभी-कभी मस्से जैसा बन जाता है, जिनमें खून भी निकलने लगता है। यह स्थिति व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर सकती है।

गंभीर समस्याएं

बवासीर के मस्सों का मुख्य कारण कब्ज होना, ज्यादा तीखा खाना और चाय का ज्यादा सेवन करना होता है। इसकी वजह से शिराओं पर दबाव पड़ता है, जिससे पीड़ित व्यक्ति को परेशानी होती है।

जोर लगाने से बचें

मस्सा होने का मुख्य कारण कब्ज होना है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए मल त्यागते समय ज्यादा जोर लगाने से बचना चाहिए। इससे मस्से बनने की संभावना बढ़ जाती है।

नमक और फिटकरी

बवासीर के मस्सों को दूर करने के लिए फिटकरी को तवे पर गर्म करके पीस लें। फिर इसे नमक के साथ मिलाकर गुनगुने पानी में डालें। इस पानी में कुछ देर बैठने से मस्से नरम हो जाते हैं और धीरे-धीरे गिरने लगते हैं।

त्रिफला का पानी

त्रिफला एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि है, जो पाचन में सुधार करती है। यह बवासीर के मस्सों को भी कम करने में मदद करती है। त्रिफला को उबालकर उस पानी से Sitz Bath लें। यह मस्सों को नरम करता है और सूजन को कम करता है।

सरसों का तेल

सरसों का तेल बवासीर के मस्सों को ठीक करने में मदद करता है। थोड़ी सी सरसों का तेल हल्का गर्म करें और प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे मस्से नरम हो जाते हैं और दर्द में भी राहत मिलती है।

हल्दी

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बवासीर के मस्सों को ठीक करने में मदद करते हैं। हल्दी का पेस्ट बनाकर उसे मस्सों पर लगाएं या हल्दी को दूध में मिलाकर सेवन करें। यह सूजन को कम करता है।

नीम के पत्ते और घी का मिश्रण

नीम के कोमल पत्तों को पीसकर उसमें घी मिलाएं और इसे मस्सों पर लगाएं। नीम के पत्तों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मस्सों को ठीक करने में मदद करते हैं।

अगर आप गंभीर स्थिति से पीड़ित हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com