अधिक चलने, खड़े रहने या गलत पॉश्चर में बैठने से कई बार आपकी रीढ़ में दर्द की समस्या होने लगती है। इसके कारण चलने फिरने में भी दिक्कत हो सकती है। लेख में जानें रीढ़ दर्द दूर करने के उपाय-
विटामिन सी लें
विटामिन सी की कमी की वजह से भी रीढ़ की हड्डी में दर्द की दिक्कत हो सकती है। सेब, संतरा, केला, नींबू, अंगूर, अमरूद आदि खाएं।
भरपूर पानी पिएं
बॉडी में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर भी रीढ़ दर्द हो सकती है। ऐसे में आपको 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।
मालिश करें
रीढ़ दर्द से राहत पाने के लिए आप मालिश की मदद ले सकते हैं। इसके लिए सरसों या नारियल तेल लें। इन्हें हल्का गुनगुना करके लगाएं।
लहसुन
लहसुन की 4 से 5 कलियां लेकर इसमें 2 से 3 चम्मच ससरसों का तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं।
दूध पिएं
हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के लिए रोजाना दूध का सेवन करें। इसमें कैल्शियम होता है।
सावधानी
इन नुस्खों से आराम न मिलने पर आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अगर रीढ़ दर्द अधिक दिनों तक रहता है, तो कोई गंभीर दिक्कत हो सकती है।
रीढ़ दर्द से राहत पाने के लिए ये सभी तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com