वर्कआउट के बाद मसल्‍स पेन कैसे दूर करें?

By Shilpy Arya
13 Nov 2024, 19:30 IST

फिट, हेल्दी और एक्टिव बॉडी के लिए वर्कआउट करना बेहद जरूरी होता है। वर्कआउट करने के बाद मांसपेशियों में दर्द के अलावा अकड़न की दिक्कत होना बेहद आम है। लेकिन, कई बार यह बहुत ज्यादा हो जाता है। लेख में विस्तार से जानें वर्कआउट के बाद मसल्‍स पेन कैसे दूर करें?

तिल का तेल

वर्कआउट के बाद मसल्‍स पेन होने पर आराम पाने के लिए आप तिल के तेल की मालिश करें। इससे बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

वार्मअप है जरूरी

बिना वार्म अप करे हाई इंटेंस वर्कऑउट शुरू न करें। साथ ही, बहुत ज्यादा व्यायाम करने से भी बचें। इससे मांसपेशियों में दर्द हो सकता है।

गर्म पानी से नहाएं

बॉडी पेन से राहत पाने के लिए आप वर्कआउट करने से पहले गर्म पानी से नहाएं। यह मांसपेशियों का दर्द दूर करता है। आप वर्कआउट के बाद भी हल्के गुनगुने पानी में नमक डालकर नहा सकते हैं।

रोजमेरी तेल

वर्कआउट के बाद मसल्‍स पेन से राहत पाने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाले रोजमेरी तेल से मसाज करें। इससे सूजन और दर्द से राहत मिलती है।

स्ट्रेचिंग करें

वर्कआउट के बाद होने वाले मसल्‍स पेन से बचने के लिए आप स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। भारी एक्सरसाइज करने के कारण मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं। बचाव के लिए स्ट्रेचिंग करें।

नींद लें

आपको 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए। इससे आपकी बॉडी रिलैक्स होती है, जिससे मसल्‍स पेन से काफी आराम मिलता है।

वर्कआउट के बाद मसल्‍स पेन से आराम पाने के लिए आप ये तरीके अपना सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com