पेट की गर्मी दूर करने के 5 देसी उपाय

By Himadri Singh Hada
15 Apr 2025, 18:30 IST

गर्मियों में मसालेदार खाना और अनियमित दिनचर्या की वजह से पेट में जलन और गर्मी की शिकायत हो जाती है, जिससे गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

नारियल पानी

नारियल पानी पीने से पेट को ठंडक मिलती है। इसमें प्राकृतिक रूप से ठंडा करने वाले तत्व होते हैं, जो शरीर और पेट की गर्मी को कम करने में मदद करते हैं।

छाछ

छाछ एक बहुत ही असरदार घरेलू उपाय है, जो ना केवल पाचन को बेहतर बनाता है बल्कि पेट में बढ़ी हुई गर्मी को भी तुरंत शांत करता है।

पुदीने की पत्तियां

पुदीने की पत्तियां पेट को ठंडा करने में बहुत फायदेमंद होती हैं। इनका रस नींबू के साथ मिलाकर पीने से पेट की जलन और गर्मी जल्दी दूर हो जाती है।

ठंडा दूध

गर्मियों में ठंडा दूध पीना बहुत आरामदायक होता है। इससे पेट को राहत मिलती है और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है, जिससे गर्मी कम लगती है।

जीरे का पानी

जीरे का पानी हर रोज पीने से न सिर्फ पेट की गर्मी कम होती है, बल्कि यह पाचन क्रिया को भी सही रखता है और शरीर को अंदर से ठंडा करता है।

नींबू या संतरे का सेवन

नींबू या संतरे का रस पानी में मिलाकर पीना गर्मियों में पेट को ठंडा रखने का आसान और टेस्टी तरीका है, जिससे ताजगी और एनर्जी भी मिलती है।

ठंडी चीजों का सेवन

जब पेट में ज्यादा गर्मी हो जाए तो सबसे पहले खाने-पीने की चीजों पर ध्यान देना चाहिए। ठंडी चीजों का सेवन फायदेमंद होता है।

पेट की गर्मी होगी शांत

दिन में दो से तीन बार नारियल पानी, छाछ या नींबू पानी पीने से पेट की गर्मी धीरे-धीरे शांत हो जाती है और पाचन बेहतर होता है।

अगर पेट में लगातार जलन बनी रहे, तो किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी होता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com