खराब लाइफस्टाइल और घंटों तक फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल करने से लोगों को कई बार आंखों से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। आइए एक्सपर्ट से जानें इससे राहत के लिए क्या करें?
एक्सपर्ट की राय
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार सवलिया के अनुसार, आंखों से जुड़ी समस्याओं से राहत के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
आंखों की एक्सरसाइज करें
आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए नियमित रूप से आंखों की एक्सरसाइज कम से कम 10 मिनट के लिए करें। इसके लिए आंखों को दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे घुमाएं। इसके अलावा, 20-20-20 रूल को फॉलो करें।
गुलाब जल का इस्तेमाल करें
आंखों की जलन को कम करने और ठंडक देने के लिए आंखों में ऑर्गेनिक गुलाब जल डालें। इससे आंखों को आराम मिलता है।
पर्याप्त नींद लें
आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद लें। इससे आंखों को आराम मिलता है और आंखों पर पड़ने वाला प्रेशर कम होता है।
गाय का घी इस्तेमाल करें
गाय के घी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आंखों और नाक में घी की 1-2 बूंदों को डाल सकते हैं। इससे आंखें हेल्दी रहती हैं।
त्रिफला का इस्तेमाल करें
हेल्दी आंखों के लिए औषधीय गुणों से भरपूर त्रिफला के पानी से आंखों को धो लें। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच त्रिफला के चूर्ण को भिगोकर रख दें। इसके बाद, सुबह के समय इसको अच्छे से छानकर इस्तेमाल करें।
पैदल चलें
आंखों को हेल्दी रखने के लिए पैदल चलें। इससे पैरों की दूसरी और तीसरी उंगली पर दबाव पड़ता है। जिससे आंखों के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, नियमित रूप से मेडिटेशन करें। इससे आंखें रिलैक्स होती हैं।
आंखों को हेल्दी रखने के लिए लेख में बताए गए उपायों को अपनाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com