मच्छर भगाने के लिए कौन से देसी जुगाड़ हैं?

By Aditya Bharat
16 Apr 2025, 16:30 IST

गर्मियों में बिना मौसम बरसात और मच्छरों का आतंक आम है। घर से मच्छरों को भगाने के लिए इन आसान और असरदार घरेलू उपायों को अपनाएं।

कॉफी स्प्रे

पानी में 1 चम्मच कॉफी मिलाकर स्प्रे करें। इसकी महक मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं। यह तुरंत असर करता है और मच्छरों को दूर रखता है।

कॉफी ग्राउंड्स - जमा पानी में डालें

घर या आसपास जहां भी पानी जमा हो, वहां कॉफी ग्राउंड्स डालें। इससे मच्छरों के अंडे नष्ट हो जाते हैं और उनकी आबादी बढ़ नहीं पाती।

लहसुन का स्प्रे

2-4 लहसुन की कलियों को मसलकर पानी में उबालें। ठंडा करके पूरे घर में छिड़कें। मच्छरों को इसकी गंध बिल्कुल नहीं भाती।

कोनों में लहसुन का पानी जरूर डालें

घर के कोनों में लहसुन का पानी जरूर छिड़कें। यही जगहें मच्छरों की छिपने की पसंदीदा होती हैं। इससे वे पूरी तरह से भाग जाते हैं।

सोयाबीन तेल के बॉल्स

रूई के बॉल्स में सोयाबीन ऑयल लगाएं और घर के कोनों में रखें। इसकी खुशबू मच्छरों को नापसंद है और वे आसपास भी नहीं भटकेंगे।

पुदीना तेल

पुदीने के तेल को स्प्रे करें या पत्तों को कोनों में रखें। पुदीने की तेज खुशबू मच्छरों को दूर रखने में बेहद कारगर है।

नीम का तेल

नीम का तेल घर में स्प्रे करें या शरीर पर लगाएं। यह न सिर्फ मच्छरों को भगाता है, बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

कोइल या स्प्रे की जगह इन घरेलू नुस्खों से मच्छरों से पाएं राहत। नेचुरल, सस्ते और असरदार उपायों से घर को मच्छरमुक्त बनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com