भूख न लगने की समस्या बॉडी पर भारी पड़ सकती है। इस समस्या के कारण शरीर कमजोर होने लगता है, जो कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। आइए जानते हैं भूख बढ़ाने के घरेलू उपायों के बारे में
दूध और त्रिफला
त्रिफला चूर्ण स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। रोज रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण घोलकर पीने से भूख बढ़ेगी और साथ ही नींद भी बेहतर आएगी।
आंवला और नींबू
आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो पेट संबंधी कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। रोज सुबह आंवले के जूस में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चुटकी काला नमक डालकर पीने से इम्यून पॉवर बूस्ट होगी और भूख भी बढ़ेगी।
अदरक और सेंधा नमक
अदरक कई तरह के स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो भूख बढ़ाने मेंं भी मदद करते हैं। अदरक का रस निकाल कर उसमेें 1 चुटकी सेंधा नमक मिलाएं। रोज इस मिश्रण का सेवन खाना खाने से 1 घंटे पहले करें। यह फायदेमंद होगा।
काली मिर्च और गुड़
पाचन बेहतर करने के लिए और भूख बढ़ाने के लिए काली मिर्च एक बेहतर विकल्प है। 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर को 1 चम्मच गुड़ पाउडर में मिलाकर रोज रात भोजन के बाद लें। यह फायदेमंद होगा।
अजवाइन और नींबू
अजवाइन पेट संबंधी कई परेशानियों में फायदेमंद होता। भूख न लगने या अपच जैसी समस्या होने पर 2-3 चम्मच अजवाइन को नींबू के रस में मिलाएं और उसमें थोड़ा सा काला नमक डाल दें। इस मिश्रण को रोज गुनगुने पानी के साथ पिएं। यह भूख खोलने में कारगर होगा।
इन घरेलू उपायों की मदद से आप अपने भूख को बढ़ा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com