गर्म खाने से जल गया मुंह? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

By Deepak Kumar
11 May 2025, 18:00 IST

गर्म चाय या खाना खाते समय मुंह जल जाना आम बात है। इससे तेज जलन, दर्द और छाले हो सकते हैं। आइए आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ. मनीष स‍िंह से जानते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय, जिससे आप इससे जल्दी राहत पा सकते हैं।

एलोवेरा जेल लगाएं

अगर मुंह का कोई हिस्सा जल गया है, तो उस पर एलोवेरा जेल लगाएं। यह ठंडक पहुंचाता है और त्वचा को हील करता है। एलोवेरा में मौजूद औषधीय गुण जलन को तेजी से शांत करते हैं।

पिएं ठंडा दूध

मुंह जलने पर ठंडा दूध पीना या उसे जले हिस्से पर कुछ सेकंड तक रखना राहत देता है। यह कोशिकाओं को आराम पहुंचाता है और सूजन, जलन को घटाता है।

आइसक्रीम खाएं

अगर मुंह जल गया है, तो आइसक्रीम खाना एक अच्छा उपाय है। इसकी ठंडक जलन को शांत करती है और दर्द से राहत देती है। डेंटिस्ट भी इसे सुझाते हैं।

ठंडा पानी

अगर मुंह जल जाए तो तुरंत ठंडा पानी पिएं या मुंह में भरकर कुछ देर रखें। यह सबसे आसान और जल्दी राहत देने वाला तरीका है।

पुदीना का उपयोग करें

पुदीने में मौजूद मेंथॉल जलन को सुन्न करता है। इससे दर्द और सूजन कम होती है। आप पुदीने का पानी या टूथपेस्ट भी लगा सकते हैं। यह एंटीबैक्टीरियल भी होता है।

ध्यान रखें ये बात

गर्म खाना खाते समय सावधानी रखें। खाने का तापमान जांचें और छोटे-छोटे निवाले लें। इससे मुंह जलने की संभावना कम हो जाती है और आप दर्द से बच सकते हैं।

छाले होने पर क्या करें?

मुंह जलने के कारण अगर छाले हो जाएं तो मसालेदार या गर्म भोजन से बचें। ठंडा, नरम और तरल आहार लें। इससे छालों को आराम मिलेगा और जल्दी भरने में मदद मिलेगी।

घरेलू उपायों के बाद भी अगर दर्द, छाले या जलन ठीक न हो, तो डॉक्टर से सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com