अगर आपको लंबे समय से कब्ज की शिकायत है, तो सबसे पहले सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने की आदत डालिए। इससे पेट साफ होने में मदद मिलती है।
कब्ज से राहत के उपाय
फाइबर युक्त आहार जैसे चोकर वाली रोटी, सलाद, फल और सब्जियों का सेवन कब्ज को दूर करने में बेहद कारगर होता है।
दूध में घी मिलाकर पिएं
एक चम्मच घी को रात में गर्म दूध में मिलाकर पीना न सिर्फ कब्ज को खत्म करता है, बल्कि आंतों को चिकनाई भी देता है जिससे मल आसानी से बाहर निकलता है।
मुनक्का या किशमिश
रात को भिगोए हुए 4-5 मुनक्के या किशमिश सुबह खाली पेट चबाकर खाने से भी पेट की सफाई अच्छी तरह होती है और शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है।
नींबू और शहद
नींबू और शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर रोज़ सुबह पीना कब्ज के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करता है और पेट की सफाई को नियमित बनाए रखता है।
इसबगोल
इसबगोल की भूसी को दही या गुनगुने दूध में मिलाकर लेने से मल नरम होता है और आंतों में फंसने की समस्या दूर हो जाती है, जिससे आराम मिलता है।
खूब पानी पिएं
कब्ज की समस्या में ज्यादा पानी पीना बहुत जरूरी है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम करे।
योगासन करें
नियमित रूप से टहलने और हल्की योगासन जैसे पवनमुक्तासन या भुजंगासन करने से आंतों की गति बढ़ती है जिससे मल निकालना आसान होता है और कब्ज नहीं होती।
जंक फूड, ज्यादा तली-भुनी चीजें और बाहर का खाना से बचना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com