गला बैठने पर करें ये घरेलू उपाय

By Shilpy Arya
05 Dec 2024, 16:15 IST

बदलते मौसम में अधिकतर लोगों का गला बैठ जाता है। ऐसे में उनकी आवाज बदल जाती है। साथ ही, गले में दर्द की दिक्कत भी होती है। लेख में जानें गला बैठने पर किन नुस्खों को अपनाना चाहिए-

भाप लेना है लाभकारी

गला बैठने पर आप रोज रात में सोने से पहले भाप ले सकते हैं। इससे बंद नाक को खोलने में भी मदद मिलती है। साथ ही, छाती में जमा गंदगी साफ होती है।

गुनगुना पानी पिएं

रात में सोने से पहले गुनगुने पावी का सेवन करें। इसमें 1 से 2 चुटकी नमक मिक्स करें। आप इस पानी से आप गरारा भी कर सकते हैं।

अदरक का रस

सर्दी-जुकाम , खांसी और गला बैठने की दिक्कत से आराम पाने के लिए आप अदरक का रस ले सकते हैं। इसे शहद के साथ खाएं।

शहद

एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद को नींबू के रस के साथ लें। इससे गले की खराश के साथ ही बैठी आवाज भी ठीक होगी।

लहसुन

कच्चे लहसुन को कुचलकर शहद के साथ खाएं। इसके एंटी-बैक्टीयल और एंटी-फंगल गुण गले के इंफेक्शन को ठीक करने में आपकी मदद करते हैं।

काली मिर्च

गला बैठने पर काली मिर्च पाउडर का सेवन नींबू के रस के साथ करें। इससे भी इंफेक्शन दूर होता है। साथ ही, सर्दी-जुकाम ठीक होती है।

गला बैठने पर आप ये सभी घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com