रात में मुंह में मिश्री रखकर सोने से क्या होता है?

By Aditya Bharat
29 Nov 2024, 15:00 IST

मिश्री न केवल खाने के काम आती है बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को ठीक करने में भी काम आती है। कुछ लोग रात भर के लिए अपने मुंह में मिश्री रख कर सो जाते हैं। आइए जानते हैं सुधा क्लीनिक के आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से ऐसा करने से क्या होता है।

गले की समस्या में राहत

अगर आपको गले में खराश हो या सूजन हो तो मिश्री मददगार साबित हो सकती है। यह गले की खराश को ठीक कर सकती है साथ ही सूजन भी कम कर सकती है।

नींद में सुधार

रात में सोते समय मुंह में मिश्री रखने से गले को आराम मिलता है। इससे नींद बेहतर हो सकती है और आप आराम से सो सकते हैं।

सर्दी-जुकाम में मददगार

सर्दी या जुकाम में मिश्री का सेवन फायदेमंद होता है। यह गले को आराम देती है और सांस की नलियों को साफ रखने में भी मदद करती है।

पाचन में मदद

मिश्री में डाइजेस्टिव गुण होते हैं। यह पाचन क्रिया को सही रखती है और पेट की समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती है।

मानसिक शांति

मिश्री का मीठा स्वाद दिमाग को शांत करता है। यह मानसिक तनाव को कम करने में भी मददगार साबित हो सकती है। एक छोटा टुकड़ा मिश्री अपने मुंह में रख कर सो जाएं, फायदा मिलेगा।

रात को क्यों रखें मिश्री मुंह में?

रात को मुंह में मिश्री रखने से गले को आराम मिलता है और सांस की नलियां खुलती हैं। यह आपको रातभर चैन से सोने में मदद करती है।

आयुर्वेद में मिश्री का इस्तेमाल

आयुर्वेद में मिश्री को एक प्रभावी औषधि माना गया है। यह शरीर के लिए फायदेमंद है और कई बीमारियों का इलाज करने में मदद कर सकती है।

मिश्री न केवल खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर है। इसके नियमित सेवन से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com