High BP के साइलेंट लक्षण

By Aditya Bharat
25 Mar 2025, 06:00 IST

क्या आप जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर एक खतरनाक स्थिति हो सकती है? इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचानने से आप गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। आइए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. के के कपूर से जानते हैं High BP के शुरुआती लक्षणों के बारे में।

हाई ब्लड प्रेशर क्या है?

हाई ब्लड प्रेशर तब होता है जब शरीर की धमनियों में खून का दबाव सामान्य से ज्यादा हो जाता है। इससे दिल पर दबाव बढ़ता है और कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण क्या हैं?

हाई ब्लड प्रेशर के शुरुआती लक्षणों को पहचानना जरूरी है। इसके बिना, यह बीमारी बढ़ सकती है और जानलेवा हो सकती है।

बार-बार पेशाब आना

क्या हाई ब्लड प्रेशर से बार-बार पेशाब आ सकता है? हां, हाई ब्लड प्रेशर का एक सामान्य लक्षण है बार-बार पेशाब आना। अगर आपको यह समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

आंखों का लाल होना

हाई ब्लड प्रेशर से आंखों में लालपन क्यों आता है? ब्लड प्रेशर बढ़ने से आंखों की धमनियां प्रभावित होती हैं, जिससे आंखों में लालपन आ सकता है।

तेज सिरदर्द का होना

क्या हाई ब्लड प्रेशर से सिरदर्द हो सकता है? हां, हाई ब्लड प्रेशर के कारण तेज सिरदर्द हो सकता है, जो आमतौर पर सुबह के समय महसूस होता है। यह दर्द असहनीय हो सकता है।

सीने में दर्द

हाई ब्लड प्रेशर के कारण दिल पर दबाव बढ़ता है, जिससे सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। यह लक्षण गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है।

धुंधला दिखना

क्या हाई ब्लड प्रेशर से धुंधला दिख सकता है? हां, ब्लड प्रेशर बढ़ने से आंखों की ब्लड वेसेल्स प्रभावित होती हैं, जिससे धुंधला दिखने की समस्या हो सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर के कारण उल्टी और जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। अगर यह समस्या लंबे समय से हो रही है तो डॉक्टर से समय रहते संपर्क करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com