आज के दौर में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हर कुछ सेकंड में कोई न कोई हृदय रोग का शिकार हो रहा है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि हमारा दिल स्वस्थ है या नहीं और इसे कैसे हेल्दी रखा जाए। आइए जानते हैं डॉक्टर सुशील कुमार मलानी से दिल की सेहत को पहचानने के संकेतों के बारे में।
नियमित हार्ट रेट
एक स्वस्थ दिल की धड़कन सामान्य रूप से 60 से 100 बीट प्रति मिनट होती है। अगर आपकी धड़कन नियमित रहती है और बिना किसी असामान्यता के काम करती है, तो यह आपके दिल के अच्छे स्वास्थ्य का संकेत है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहना
दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ब्लड प्रेशर का कंट्रोल रहना जरूरी है। अगर आपका ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है, तो यह इस बात का प्रमाण है कि आपका दिल सही से काम कर रहा है और स्वस्थ है।
ऊर्जा से भरपूर
अगर आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं और जल्दी थकावट नहीं होती, तो यह इस बात का संकेत है कि आपका दिल पूरी क्षमता से काम कर रहा है। लगातार थकावट महसूस होना दिल की समस्याओं का संकेत हो सकता है।
स्वस्थ मसूड़े और दांत
मसूड़ों और दांतों का हेल्थ भी हृदय के स्वास्थ्य को दर्शाता है। जिन लोगों की ओरल हेल्थ अच्छी होती है, उनका दिल भी स्वस्थ रहता है। स्वस्थ मसूड़े और दांत, दिल की बीमारियों से बचाव में मददगार होते हैं।
कोलेस्ट्रॉल का सामान्य स्तर
अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य रहता है, तो यह दिल के अच्छे स्वास्थ्य का संकेत है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिल की धमनियों को ब्लॉक कर सकता है और हार्ट अटैक जैसी समस्या का कारण बन सकता है, इसलिए इसका संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
सही खानपान और नियमित व्यायाम
संतुलित डाइट जिसमें ताजे फल, सब्जियां और पोषक तत्व शामिल हों, दिल को मजबूत बनाता है। इसी के साथ ही नियमित तौर पर व्यायाम करना, दौड़ना, साइकिल चलाना या तैरना भी दिल की सेहत के लिए अच्छा है।
तनाव और अच्छी नींद
तनाव दिल के लिए सबसे बड़ा दुश्मन है। खुश रहना, तनाव से दूर रहना और रात में पूरी नींद लेना दिल को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है।
दिल की नियमित जांच जांच कराते रहें और बताए गी बातों का ध्यान रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com