करी पत्ते से कोलेस्ट्रॉल और बीपी हो सकता है कंट्रोल

By Aditya Bharat
14 May 2025, 07:00 IST

हाई कोलेस्ट्रॉल से हृदय रोग, हाई बीपी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। आइए आज डायटीशियन गरिमा गोयल से जानें करी पत्ते का इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल कं करने के लिए कैसे करें?

करी पत्ता

करी पत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं। यह एक असरदार आयुर्वेदिक उपाय है।

डायटीशियन की सलाह

डायटीशियन गरिमा गोयल के अनुसार, करी पत्ता में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नेचुरली कम करने में सहायक हैं।

रिसर्च क्या कहती है?

एक्सपेरिमेंटल रिसर्च में पाया गया है कि करी पत्ता के अर्क से चूहों में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर में गिरावट आई, जिससे इसका असरदार होना सिद्ध होता है।

कैसे करता है काम?

करी पत्ता LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकता है और HDL यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

सुबह खाली पेट सेवन करें

हर सुबह खाली पेट 5-8 करी पत्ते चबाएं। यह तरीका आसान, प्राकृतिक और बेहद असरदार है। नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है।

करी पत्ता वाली चाय

करी पत्ते की चाय बनाएं। 8-10 पत्ते पानी में उबालें, छानकर शहद मिलाएं। यह सुबह की सेहतमंद शुरुआत के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

तड़के में करें इस्तेमाल

दाल, सब्जी या करी में तड़के के लिए करी पत्ता डालें। यह स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी देगा और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करेगा।

करी पत्ते से स्वादिष्ट चटनी बनाएं। इसमें उड़द दाल, हींग, राई और मिर्च डालकर भूनें। पीसकर नमक मिलाएं। यह हेल्दी और टेस्टी विकल्प है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com