सर्दी में रोज खाएं सिर्फ 1 शकरकंद, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

By Shilpy Arya
18 Nov 2024, 19:02 IST

स्वाद में मीठी शकरकंद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेख में विस्तार से जानें सर्दी में रोज 1 शकरकंद खाने के फायदे-

वेट लॉस करें

100 ग्राम शकरकंद का सेवन करने से आपको 86 कैलोरी मिलती हैं। लो कैलोरी फूड होने की वजह से शकरकंद खाने से वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

झुर्रियां कम करे

बीटा कैरोटीन के साथ विटानमिन सी और ई से भरपूर शकरकंद खाने से फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है। साथ ही, यह झुर्रियां कम करने में मददद करता है।

आंखों के लिए

शकरकंद बीटा कैरोटीन से भरपूर होती है। यह आंखों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। सर्दी में आप इस सुपरफूड को डाइट में एड कर सकते हैं।

पाचन सुधारे

शकरकंद पाचन तंत्र के लिए भी बेहत गुणकारी होती है। यह फाइबर का अच्छा सोर्स होती हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर करने में सहायक होती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शकरकंद इम्यूनिटी बढ़ा सकती है। इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। यह आपका संक्रमण से बचाव करती है।

तनाव से राहत

शकरकंद खाने से कोर्टिसोल लेवल कम होता है। यह एक तनाव हार्मोन है। ऐसे में शकरकंद खाने से कम गुस्सा आता है।

सर्दी में रोज शकरकंद खाने से ये सभी फायदे मिलेंगे। लेकिन, डायबिटीज पेशेंट इसके सेवन से पहले एक्सपर्ट की राय लें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com